Kaavyaalaya
Main Page  installing hindi  About Kaavyaalaya  Poem Submission  Meaning  feedback 
mailing list
Shilaadhaar
Yugvani
Navakusum
Kaavya Setu
Muktak

Can't view the Hindi text? click here

एक रात

अँधियारे जीवन-नभ में
बिजुरी-चमक गयी तुम!

सावन झूला झूला जब
बाँहों में रमक गयीं तुम!

कजली बाहर गूँजी जब
श्रुति-स्वर-सी गमक गयीं तुम!

महकी गंध त्रियामा जब
पायल-झमक गयीं तुम!

तुलसी-चौरे पर आकर
अलबेली छमक गयीं तुम!

सूने घर-आँगन में आ
दीपक-सी दमक गयीं तुम!

- डा. महेन्द्र भटनागर

* * *

Back

Dr. Mahendra Bhatnagar
Email : drmahendrabh <at> rediffmail.com