Kaavyaalaya Main Page  installing hindi  About Kaavyaalaya  Poem Submission  feedback  mailing list
Shilaadhaar  Yugvani  Navakusum  Kaavya Setu  Muktak  random poem

Can't view the Hindi text? click here

भोर का पाहुन

भोर का पाहुन दुआरे पर-
भोर वनगंधी हवाओं से किरन के फूल उतरे,
और मेरी देहरी पर कुछ अबोले शब्द बन बिखरे ।
उठो मेरी पद्मगन्धिनि उठो,
चन्दन बांह पर फैले सिवारी आबवाले,
मोरपंखी घन संभालो,
मौन अधरों पर लगी पाबंदियां अपनी उठा लो ।
अभी ठहरा हुआ है भोर का पाहुन दुआरे पर,
अभी ठहरा हुआ है बांसुरी का स्वर किनारे पर ।
उठो इस देहरी के फूल से वेणी संवारूंगा,
अनागत का सजल वरदान पलकों पर उतारूंगा ।
कि कल कोई न यह कह दे-
तुम्हारे द्वार पर उतरा हुआ जो
भोर का पाहुन अनादृत था ।

- रमानाथ शर्मा

* * *

Back

Ramanath Sharma
Email: rsharmaphd<at>gmail.com