आपकी रचनाएँ – लिखते लिखते सुरक्षित

दोस्तों, गीत गतिरूप में अब एक और नई सुविधा उपलब्ध है| अब गीत का गतिरूप देखने के संग संग आपकी रचना आपके खाते में सर्वर पर सेव (सुरक्षित) भी हो जाती है| इससे आप गीत गतिरूप में अपनी पिछली रचनाएँ भी पा सकते हैं, उन्हें खोल कर पुनः देख सकते हैं, कुछ बदलना हो तो बदल कर, या उसे आगे और बढ़ा कर पुनः सुरक्षित कर सकते हैं|

अगर आप गीत गतिरूप का अक्सर प्रयोग करते हैं तो गीत गतिरूप आपका ऑनलाइन नोटबुक जैसा बन सकता है जहां आपकी रचनाएँ, आधी अधूरी, सम्पूर्ण परिष्कृत, सभी प्रकार की एक जगह जमा है जो आप कभी भी पुनः देख सकते हैं, खोल सकते हैं|

गीत गतिरूप के मुख्य पृष्ठ पर, जहाँ आप कविता लिखते हैं, अब यह लिंक उपलब्ध है – “मेरी पिछली कवितायें” (अंग्रेज़ी में My Saved Poems)

इस लिंक पर क्लिक करने से आप “मेरी कवितायें” पृष्ठ पर पहुंचेंगे| यहाँ आप अपनी जमा की हुई रचनाओं के प्रारम्भिक शब्द सूचीबद्ध पायेंगे|

आप अगर कोई रचना पुनः खोल कर देखना चाहते हैं, उसपर आगे काम करना चाहते हैं तो, बायीं ओर “खोलें” बटन (1) पर क्लिक करें

रचना पुनः गीत गतिरूप के बॉक्स में आ जायेगी, जहाँ आप फिर से उसका गतिरूप देख सकते हैं, उसमें संशोधन कर पुनः उसे सेव कर सकते हैं| उदारहण स्वरुप मैंने ऊपर सूची में पहले “खोलें” बटन को क्लिक किया और रचना गीत गतिरूप के बॉक्स में खुल गया| जब भी आप “प्रतिरूप देखें” बटन दबाते हैं, छवि दिखाने के संग संग रचना सर्वर में जमा भी हो जाती है|

अपनी रचनाओं की सूची में अगर आपको कोई रिकॉर्ड नहीं चाहिए तो “मिटायें” (चित्र में 2) बटन दबा कर अपनी सूची को परिष्कृत कर सकते हैं| अगर सूची में से किसी भी रिकॉर्ड के साथ कुछ नहीं करना है, बस पुनः गीत गतिरूप के मुख्य पृष्ठ पर जाना है तो “पुनः लिखने के पन्ने पर” (अंग्रेज़ी में Back To Writing Page) लिंक पर क्लिक कर सकते हैं (चित्र में 3)
my-poems-123

वैसे गीत गतिरूप के किसी भी पृष्ठ में ऊपर बायीं ओर गीत गतिरूप के लोगो (logo) पर क्लिक करके आप मुख्य लिखने के पन्ने पर लौट ही सकते हैं|

गीत गतिरूप में आपकी रचनाएँ सिर्फ आपके लिए हैं| इन्हें किसी और व्यक्ति के संग बाँटा नहीं जाएगा, किसी और को पढ़ने के लिए नहीं दिया जाएगा| बल्कि कोई रचना अगर आपके गीत गतिरूप खाते में जमा होती है इससे यह साबित नहीं होता कि वह आपकी ही रचना है| यह इसलिए क्योंकि अपनी लेखनी को सुधारने के लिए गीत गतिरूप का प्रयोग तो हम करते ही हैं, साथ ही साथ किसी भी अन्य कवि की रचना भी हम गीत गतिरूप में डाल कर देख सकते हैं, उसके लय, छंद आकार को और समझने के लिए|

तो आइये यह नई सुविधा का प्रयोग करें और अपनी राय, सुझाव, प्रश्नों के साथ हमसे ज़रूर संपर्क करें|

आपकी सृजन यात्रा में गीत गतिरूप आपका साथी, आपका सहायक बन सके, यही हमारा उद्देश्य है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *