कवि के लिए शब्द सम्पदा

दोस्तो,

कवि की शब्द सम्पदा जितनी विशाल होती है, उसके मन के अनुकूल सटीक अभिव्यक्ति की संभावनाएं उतनी विस्तृत होती है| कवि के लिए सही शब्द ढूँढना अत्यन्त आवश्यक है| अब गीत गतिरूप में कविता लिखते लिखते, सही शब्द ढूँढने में आप नई सुविधा “शब्द सम्पदा” की मदद ले सकते हैं|

जो भाव के आप शब्द ढूँढ रहे हों, उसका कोई एक शब्द गीत गतिरूप के मुख्य स्क्रीन में इस बॉक्स में लिखें और “समानार्थक शब्द” बटन दबाएँ|

शब्द सम्पदा का स्क्रीन खुलेगा और शब्द अगर हमारे डेटाबेस में होगा तो उसके समानार्थक और शब्द दिखेंगे| कई बार एक शब्द का अलग अलग भाव या अर्थ में प्रयोग होता है| यह अलग भाव और भाव के अन्य शब्द अलग ग्रुप में दिए होंगे|

शब्द सम्पदा के स्क्रीन में पुनः कोई और शब्द खोज सकते हैं| जब ज़रुरत हो इसे बन्द कर कविता लिखने के बॉक्स में पुनः लौट सकते हैं|

शब्द सम्पदा और गीत गतिरूप का प्रयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें|

कोई भी शब्दकोश बनाना बहुत ही श्रमसाध्य काम है और समानार्थक शब्दों का कोश तो और भी ज्यादा| यह सुविधा आई-आई-टी मुम्बई, कम्प्युटर विभाग का Center for Indian Language Technology के शोध कार्य, उनकी प्रोजेक्ट “हिन्दी वर्ड-नेट” से सम्भव हुआ है| अभी डेटाबेस में जो भी शब्द और विकल्प है, उन्ही का संकलन है| हमारा प्रयास रहेगा कि इसे और आगे ले जाएं, और उपयोगी बनाएं|

जन कल्याण और शैक्षिक भाव को कायम रखते हुए शब्द सम्पदा का सारा कोड GNU GPL License के अन्तर्गत GitHub पर उपलब्ध है जिससे कि अन्य लोग भी इस प्रोजेक्ट में योगदान दे सकें और इसे आगे ले जा सकें|

शब्द सम्पदा का प्रयोग कर बताइयेगा आपको कैसा लगा|

आपकी सृजन-यात्रा के लिए समस्त शुभ कामनाओं सहित

वाणी मुरारका